बिहार ई सेवा पोर्टल का शुभारम्भ बिहार सरकार की ओर किया गया है। बिहार के लोग अब घर बैठे अपनी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा यानी बिहार ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करवा ही सकते हैंI यह सुविधा होने से अब घर बैठे अपनी संपत्ति की सारी जानकारी भूस्वामी रख सकेगा। इससे होगा यह कि संपत्ति से जुड़े अपराध भी कम होंगे।
बिहार प्रोपर्टी रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रक्रिया – Bihar property registry online process
- सबसे पहले आपको बिहार ई सेवा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट http://registration.bih.nic.in/ पर जाना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका होमपेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर ‘e services‘ का option दिखाई देगा। आपको इस option पर क्लिक करना होगा।
- e services के option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने ‘land registration’ का option आ जाएगा।
- इस option पर क्लिक करने के बाद आपके सामने login पेज खुल जाएगा।
- अगले लॉग इन पेज पर आपको नीचे न्यू रजिस्ट्रेशन आप्शन पर क्लीक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा।
- इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर को डालना होगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी प्राप्त होगा और ओटीपी भरकर आप अपना अकाउंट वेरीफाई कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको login करना होगा। Login करने के बाद आपके सामने एक form खुल जाएगा।
- इस form में आपको पूछी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।
- इसके बाद आपको इससे संबंधित कागजात को upload करना होगा।
- यह कागजात आप किसी वकील से बनवा सकते हैं या फिर इस पोर्टल से उनका फॉर्मेट डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
- यदि चाहें तो इन कागजात को आप खुद भी भर सकते हैं।
- इसके बाद आप सारे कागजातों को upload कर दें।
- कागजात upload करने के बाद आपको इसकी फीस का payment करना होगा
बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री फीस और रजिस्ट्रेशन फीस----
कागज़ upload करने के बाद एक निर्धारित फीस देनी होगी। फीस जमा करने के भी दो तरीके हैं। इनमें पहला तरीका तो यह है कि आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें और वह दिखा कर बैंक में उसकी फीस जमा कर दें।इसका दूसरा तरीका यह है कि आप इस बिहार ई सेवा पोर्टल पर भी फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया होगी। आप अपने क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के जरिए भी फीस का payment कर सकते हैं। वह धनराशि आपके account से कट जाएगी। इसके बाद आपको उस पोर्टल से आपको पता चल जाएगा कि आपको रजिस्ट्री ऑफिस में हाजिरी कब लगानी है।
संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है।
संपत्ति खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों के पहचान प्रमाण पत्र
- form- 4 और form-13,
- संपत्ति खरीदने और बेचने वाले दोनों के पैन कार्ड।
- form- 60/61और e filling रसीद
- यह सारे दस्तावेज जमा करने के पश्चात आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Comments
Post a Comment