2018 के आम बजट में पेश की कई योजनाओं में Gobar Dhan Yojana 2018 एक महत्वपूर्ण योजना है | इस योजना का संचालन की पुष्टि अभी नहीं की गई है | Gobar Dhan Yojana 2018 का लाभ देश के किसानों को प्रदान किया जाएगा | इस योजना के अंतर्गत किसान अपने पशुओं के मल एवं अपशिष्ट पदार्थ एवं खेतों के पदार्थ जैसे भुसा आदि को कंपोस्ट बायोगैस , सीएनजी में परिवर्तित कर सकेंगे | इस योजना के तहत गोबर और ठोस अपशिष्ट को खाद और bio इंधन में परिवर्तित किया जाएगा | इसके साथी श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि यह योजना गाँव को खुले में शौच से मुक्त करने और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा लाने में भी अहम भूमिका निभाएगी | इस योजना के अंतर्गत गोबर का दोहरा उपयोग किया जा सकता है | गोबर से बड़ी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है | इसे ऊर्जा को प्लांट के द्वारा निकाला जा सकता है | जिसका का उपयोग किसान इंजन एवं पावर डीजल इंजन चलाने के लिए कर सकते हैं | प्लांट निकलने वाले गोबर का खाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं | इस तरह Gobar Dhan Yojana 2018 के द्वारा किसानों के खाद की समस्या दूर होगी | साथ ही आय के संसाधनों में भी बढ़ोत्तरी होगी |
Gobar Dhan Yojana 2018 के मुख्य उद्देश्य –
- Gobar Dhan Yojana 2018 का गठन मुख्य तौर पर ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया गया है |
- इस योजना से देश के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा |
- इस योजना के अंतर्गत पशुओं के गोबर और खेतों से प्राप्त ठोस अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग करके कंप्रेस्ड बायोगैस और बायोगैस सी एन जी बनाई जाएगी |
- जिससे किसानों की दो मुख्य समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा | पहली उन्हें अच्छी उर्वरक प्राप्त होगी , और दूसरी उन्हें उर्जा के संसाधन प्राप्त होंगे |
- इस योजना के संचालन से किसानों के आय के साधनों में अतिरिक्त वृद्धि होगी |
- इस योजना को 2018 19 के बजट में किसानों को समर्पित किया गया है | इसलिए इस योजना को देश के 115 जिलों में चालू किया जाएगा |
- योजना के अंतर्गत चयनित जिलों में स्थित गाँव के इंफ्रास्ट्रक्चर , शिक्षा , बिजली , सिंचाई आदि का भी प्रबंध किया जाएगा |
- योजना का मुख्य आकर्षण कंपोस्ट खाद बनाने का है | जिससे किसानों को आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी |
Gobar Dhan Yojana 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें –
- केंद्र सरकार द्वारा 2018 – 19 के बजट में पेश की गई Gobar Dhan Yojana 2018 के लिए अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किए गए हैं |
- जैसे ही योजना का पूर्ण रुप से गठन किया जाएगा | तब इस योजना के पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाएगी |
- जहां से लाभार्थी अपना पंजीकरण इस योजना के लिए करा सकेंगे | जैसे ही इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए जाते हैं | हम आपको जानकारी उपलब्ध करा देंगे |
Comments
Post a Comment