अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना 2020 – ऑनलाइन एप्लीकेशन / रजिस्ट्रेशन फॉर्म / लाभार्थी सूची ayushmanuttarakhand.org Atal Ayushman Uttarakhand Yojana (AAUY) Online Registration
उत्तराखंड सरकार ने देश की सबसे बड़ी प्रधान मंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Atal Ayushman Uttarakhand Yojana (AAUY) Online Registration) प्राप्त करने शुरू कर दिये हैं। लाभार्थी अटल आयुष्मान योजना के लिए ayushmanuttarakhand.org पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत – पीएम जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) 23 सितंबर 2018 को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें गरीब परिवार 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते थे। इसी योजना के महत्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इस योजना में थोड़े बदलाव करते हुए इस सरकारी योजना को राज्य के सभी लोगों के लिए शुरू कर दिया है। मतलब अब उत्तराखंड राज्य में कोई भी इस योजना का लाभ उठा सकता है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना (Atal Ayushman Uttarakhand Yojana – AAUY) के लिए राज्य का कोई भी नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
AAUY योजना से PM-JAY scheme में लगभग 18 लाख अन्य परिवारों को जोड़ा जाएगा। अब उत्तराखंड आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी में कुल 23 लाख परिवार होंगे, जो किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते हैं। राज्य सरकार इस योजना में हर साल 5 लाख रुपये प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी। परिवार में चाहे कितने भी सदस्य हो या फिर किसी की आयु, लिंग का व्यक्ति कैशलेस और पेपरलेस ट्रीटमंट करवा सकता है।
अटल आयुष्मान योजना (AAUY) में पहले से मौजूद किसी भी शर्त को हटाया नहीं गया है। अब तक उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत 100 से अधिक अस्पताल शामिल हैं।
आयुष्मान भारत योजना उत्तराखंड – मुख्य विशेषताएँ
AAUY Scheme की मुख्य और महत्वपूर्ण विशेषताएँ (AAY Uttarakhand Scheme Highlights) नीचे दी गई हैं:
- हर परिवार को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए मिलेगा।
- AAUY योजना के तहत परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।
- किसी भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर किसी भी पैसे का भुगतान करने की जरूरत नहीं है।
- उत्तराखंड PMJAY-AB के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के पूर्व और बाद के खर्च भी शामिल होंगे।
लोग देश भर के किसी भी सार्वजनिक / निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जा सकते हैं और AAUY Benefits के तहत उपचार का लाभ उठा सकते हैं। इलाज प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अस्पताल में किसी भी एक निर्धारित ID को ले जाने की जरूरत होगी।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना 2020 (AAUY) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जो अपने सभी नागरिकों को कैशलेस और पेपरलेस उपचार प्रदान करेगा। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन (Atal Ayushman Uttarakhand Yojana Apply Online Registration) करने की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:
- आवेदक को सबसे पहले अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के आधिकारिक (AAUY Official Website) ayushmanuttarakhand.org पोर्टल पर जाना होगा
- वेबसाइट के मेन पेज पर “Online Registration” लिंक पर क्लिक करना है या आप डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं
- जिसके बाद आपको Atal Ayushman Bharat Yojana online registration form दिखाई देगा
- यहां पर उम्मीदवारों को अपनी सभी जानकारी जैसे की पता, वोटर कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर और अपने परिवार के सदस्यों की डीटेल देनी होगी।
- सभी जानकारी ठीक से भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसैस को पूरा करने के लिए नीचे दिये हुए “Submit” पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना 2020 – लाभार्थी सूची
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की लिस्ट में लाभार्थी (Atal Ayushman Uttarakhand Yojana List of beneficiaries) अपना नाम कैसे देखें इसके लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स देख सकते हैं:
- लाभार्थियों को सबसे पहले लाभार्थी सूची देखने के लिए ayushmanuttarakhand.org पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद ‘Family Search’ पेज खुल जाएगा, जैसा की नीचे इमेज में दिखाया गया है।
- पूछी गई जानकारी भरने के बाद सारी इन्फॉर्मेशन आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना 2019 मोबाइल एप
योजना के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद सरकार ने लोगों को एएयूवाई से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके इसके लिए मोबाइल एप भी तैयार किया है जिसको डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
— अटल आयुष्मान योजना एंड्रॉयड मोबाइल ऐप | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana App Download
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना 2020 – पैकेज / रेट्स / बीमारियों की सूची
सभी लाभार्थी Empanelled govt. / Private hospitals में इलाज करवाने से पहले AAUY Scheme Packages & Rates देख सकते हैं। उत्तराखंड आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 1350 पैकेज हैं:
बीमारियाँ / Disease | पैकेज |
---|---|
दिल की बीमारियाँ | 130 |
आँखों के रोग | 42 |
नाक, कान और गले की बीमारियाँ | 94 |
हड्डियों के रोग | 114 |
पेशाब के रोग | 161 |
महिलाओं के रोग | 73 |
सर्जिकल बीमारियाँ | 253 |
न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलोजी और प्लास्टिक सर्जरी, जलना | 115 |
दंत चिकित्सा | 9 |
बाल रोग | 156 |
चिकित्सा रोग | 70 |
कैंसर की बीमारी | 112 |
अन्य |
आप AAUY Scheme में बीमारियों की पूरी (Complete list of diseases for AAUY scheme) सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना उत्तराखंड (PMJAY) – अस्पतालों की सूची
सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत अस्पतालों की पूरी लिस्ट (AAY Uttarakhand Hospital List) देख सकते हैं:
http://ayushmanuttarakhand.org/empanelled-hospitals
AAUY Scheme लाभार्थी शिकायत बॉक्स
किसी भी तरह की परेशानी के लिए नीचे दिये गए लिंक के जरिए उम्मीदवार AAUY Scheme Beneficiary Complaint Box पर शिकायत कर सकते हैं:
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना शिकायत बॉक्स – Complaint Box Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
- Complaint box for Atal Ayushman Uttarakhand Yojana आपको इस तरह का दिखाई देगा:
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0135 – 2608646 पर कॉल कर सकते हैं या ayushmanuttarakhand@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं। लाभार्थी 104 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment