प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन । PMKMY । Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana । CSC PMKMY APPLY
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कर दी गई है , Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana Registration Csc का रजिस्ट्रेशन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शुरू कर दिया गया है । ऐसे में लाभार्थी किसान अपना पंजीकरण अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं । योजना के अंतर्गत 3 वर्षों के भीतर मोदी सरकार 5 करोड़ से भी अधिक किसानों को कवर करेंगे और इनको मानधन योजना का लाभ देगी। यह योजना भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM) के समान है लेकिन इसमें असंगठित क्षेत्र के कामगारों की जगह ऐसे किसानों को शामिल किया जाएगा जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम की भूमि है । Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) को कार्य में लाने के लिए केंद्र सरकार ने 900 करोड रुपए आवंटित किए हैं
LIC की भी है अहम भूमिका इस योजना के अंतर्गत ।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना/ Pradhanmantri Kisan mandhan yojana (PMKMY) के अंतर्गत LIC (Life Insurance Corporation Of India) की भी अहम भूमिका है क्योंकि Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) योजना के अंतर्गत फंड मैनेजर का काम सरकार ने LIC को ही सौंपा है यानी सरकार की अनुमति के साथ इस योजना का संचालन LIC के देखरेख में किया जाएगा
Official Website Click Here
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना पात्रता /PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA (PMKMY) ELIGIBILITY
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत देश के सभी किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा लेकिन इसके लिए कुछ पात्रता और मापदंड भी बनाए गए हैं , Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana Eligibility Criteria
PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA ELIGIBILITY CRITERIA
1 किसान के पास 2 हेक्टेयर 5 एकड़ से अधिक कृषि की भूमि नहीं होनी चाहिए
2 किसानों की उम्र 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए तभी वह इसके लिए आवेदन कर सकेंगे ।
3 योजना के आधार पर ₹55 से ₹200 मासिक योगदान किसानों को करना होगा और इतना ही योगदान केंद्र सरकार भी करेगी । यानी केंद्र सरकार भी किसान को बराबर का योगदान देगी ।
4 पीएम किसान फंड का लाभ उठाने वाले किसानों को केवल पीएम किसान फंड से मासिक योगदान में कटौती के लिए ही अनुमति देनी होगी उन्हें किसी भी राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है ।
5 ऐसे किसान जो पीएम किसान के अधीन नहीं है उन्हें सीएससी को नगद में प्रारंभिक योगदान का भुगतान करना होगा और किसान के बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से मासिक कटौती के लिए सहमति देनी होगी ।
6 जो किसान असम, मेघालय और जम्मू और कश्मीर से बिलॉन्ग करते हैं वह बिना आधार कार्ड की भी योजना के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं , अन्य राज्य के किसानों को आधार कार्ड देना अनिवार्य है
7 जो किसान आयकर देता है वह इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता है ।
8 सांसद ,विधायक, मंत्री को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज / REQUIRED DOCUMENTS FOR PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA (PMKMY)
जो किसान प्रधानमंत्री मानधन योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करवाना चाहता है उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं ।
1. आधार कार्ड (किसी किसी राज्य के लिए नहीं)
2. बैंक अकाउंट पासबुक
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. जमीन के दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन / ONLINE REGISTRATION FOR PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA (PMKMY)
pm kisan mandhan yojana के लिए किसान अपना ऑनलाइन आवेदन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर को अनुमति दे दी गई है । इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर माह एक निश्चित प्रीमियम जमा करना होता है जिसके एवज में उनकी उम्र 60 वर्ष की होने पर सरकार उन्हें प्रतिमाह ₹ 3000 पेंशन के रूप में देती है ।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना / pm kisan mandhan yojana (PMKMY) जमा की रकम किसानों की उम्र पर निर्भर करता है जो हम आपको विस्तार में समझायेंगे ।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना मे उम्र के हिसाब से जमा करनी होती है रकम /PRADHANMANTRI KISAN MAN DHAN YOJANA (PMKMY)
आगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आवेदन 18 से 40 वर्ष के भीतर के किसान ही कर सकते हैं उम्र पर ही आपके द्वारा जमा राशि निर्भर करती है जिसे हम एक तालिका के माध्यम से समझेंगे
ENTRY AGE SPECIFIC MONTHLY CONTRIBUTION
Entry Age (Yrs) (A) | Superannuation Age (B) | Member’s monthly contribution (Rs) (C) | Central Govt’s monthly contribution (Rs) (D) | Total monthly contribution (Rs) (Total = C + D) |
---|---|---|---|---|
18 | 60 | 55.00 | 55.00 | 110.00 |
19 | 60 | 58.00 | 58.00 | 116.00 |
20 | 60 | 61.00 | 61.00 | 122.00 |
21 | 60 | 64.00 | 64.00 | 128.00 |
22 | 60 | 68.00 | 68.00 | 136.00 |
23 | 60 | 72.00 | 72.00 | 144.00 |
24 | 60 | 76.00 | 76.00 | 152.00 |
25 | 60 | 80.00 | 80.00 | 160.00 |
26 | 60 | 85.00 | 85.00 | 170.00 |
27 | 60 | 90.00 | 90.00 | 180.00 |
28 | 60 | 95.00 | 95.00 | 190.00 |
29 | 60 | 100.00 | 100.00 | 200.00 |
30 | 60 | 105.00 | 105.00 | 210.00 |
31 | 60 | 110.00 | 110.00 | 220.00 |
32 | 60 | 120.00 | 120.00 | 240.00 |
33 | 60 | 130.00 | 130.00 | 260.00 |
34 | 60 | 140.00 | 140.00 | 280.00 |
35 | 60 | 150.00 | 150.00 | 300.00 |
36 | 60 | 160.00 | 160.00 | 320.00 |
37 | 60 | 170.00 | 170.00 | 340.00 |
38 | 60 | 180.00 | 180.00 | 360.00 |
39 | 60 | 190.00 | 190.00 | 380.00 |
40 | 60 | 200.00 | 200.00 | 400.00 |
तालिका को देखकर आपको यह समझ में आ गया होगा कि इस योजना के अंतर्गत जमा रकम आपकी उम्र पर निर्भर करता है और आपको यह भी पता चल गया होगा कि इस योजना के अंतर्गत आप जितना निवेश करते हैं उतना ही निवेश केंद्र सरकार के द्वारा भी किया जाता है ।
यानी 18 वर्ष की उम्र में अगर आपने ₹55 प्रति माह जमा किया तो केंद्र सरकार ने भी आपके खाते में ₹55 प्रतिमाह डालें इस हिसाब से 18 वर्ष की उम्र में आप के खाते में ₹110 प्रति माह जमा हुए
PRADHANMANTRI KISAN MANDHAN YOJANA (PMKMY) REGISTRATION FROM CSC
1 . सबसे पहले लाभार्थी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाएंगे ,नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें ।
2. कॉमन सर्विस सेंटर संचालक को कहेंगे कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है ।
3. कॉमन सर्विस सेंटर संचालक उनसे कुछ दस्तावेज की मांग करेगा जो हमने आपको ऊपर बताई है ।
4. CSC संचालक के द्वारा किसान का रजिस्ट्रेशन Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana (PMKMY) के अंतर्गत कर दिया जाएगा और किसान को एक रसीद दे दी जाएगी ।
5. रजिस्ट्रेशन के वक्त सीएससी संचालक के द्वारा आप से पहली किस्त की रकम ली जाएगी ।
6. आपसे यह अनुमति ली जाएगी कि आप ने जो बैंक अकाउंट की जानकारी दी है उससे प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए की रकम ऑटो डेबिट के माध्यम से काट ली जाए
Comments
Post a Comment