अगर आपका अभी-अभी विवाह हुआ है और आप अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अब आप को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भारत में विवाह प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य है। भारत सरकार ने यह जरूरी इसलिए किया है क्योंकि भारत में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी छोटी उम्र में ही शादी कर दी जाती है। विवाह प्रमाण पत्र होने से महिला की आयु का पता चलेगा और गैर कानूनी तौर पर उनका विवाह नहीं करवाया जा सकेगा। अगर आपका विवाह हुआ है तो आपको विवाह प्रमाण पत्र बनवाना होगा। यह दस्तावेज पति पत्नी के संबंध को दर्शाता है और उसके ना होने पर आप को दंड भी मिल सकता है। विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन देने के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के लोग इस प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन दे सकते हैं। MP Online Marriage Registration: शादी पंजीकरण के लिए ज़रूरी दस्तावेज
DIGITAL BHARAT KI CHAUPAL