Skip to main content

UP Solar Pump Yojana 2021 ऑनलाइन आवेदन| उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना

 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए UP Solar Pump Yojana 2021 का संचालन किया जा रहा है। UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का संचालन प्रदेश में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए किया गया है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। और वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या काफी ज्यादा रहती है। जिसके कारण समय पर किसानों को अपने फसल की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कभी कभी समय पर फसल की सिंचाई ना करने से फसल नष्ट भी हो जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए सोलर पंप योजना का गठन किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

सोलर पंप योजना के अंतर्गत कैसे आवेदन कर सकते हैं। UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा। और UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए? इन सभी सवालों का जवाब प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी

काफी समय से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में एक तरफ जहां बिजली का संकट हमेशा बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ तेल की कीमतें भी आसमान छू रही है। जिसके कारण किसानों को अपनी फसल की सिंचाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर खेतों की सिंचाई ना कर पाने के कारण कई बार फसलें नष्ट भी हो जाती हैं। साथ ही  तेल की महंगाई के कारण किसान पर्याप्त मात्रा में  खेतों में पानी नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण फसल अच्छी नहीं हो पाती है।

इसलिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए UP Solar Pump Yojana 2021 का संचालन  किया है। जिसके अंतर्गत किसान सौर ऊर्जा पर आधारित सोलर पंप को स्थापित कर सकते हैं।  और  कम लागत में अपने फसल की सिंचाई आराम से कर सकते हैं।

इसके साथ ही सोलर पंप की एक खास बात यह भी है। कि सोलर पंप का उपयोग करके किसान अपनी फसल की सिंचाई कभी भी कर सकते हैं। जब  फसलों को पानी की जरूरत होगी वह उसी समय फसल की सिंचाई कर सकते हैं। क्योंकि सौर ऊर्जा किसानों के लिए हर समय उपलब्ध  है। और इसकी लागत भी अन्य संसाधनों से कम है।

योजना का नामउत्तर प्रदेश सोलर पंप
किसने शुरू की हैमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
कब शुरू की14 मार्च 2016
लाभार्थीराज्य के किसान
लाभसोलर पंप पर सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना 2021  में अनुदान

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को 2 हॉर्स पावर, 3 हॉर्स पावर और 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा 2 हॉर्स पावर और 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 75% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप को स्थापित करने के लिए 50% तक का अनुदान लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा। जिसका लाभ कोई भी पात्र नागरिक जो कि किसान है, ले सकता है। UP Solar Pump Yojana 2021 से प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को विकसित करना है। और किसानों के फसल की उपज बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है।

UP Solar Pump Yojana 2021 के लाभ क्या हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए चलाई जा रही सोलर पंप योजना के लाभ कुछ इस प्रकार है –

  • सोलर पंप योजना के अंतर्गत किसान 2 हॉर्स पावर और और 3 हॉर्स पावर के सोलर पंप के लिए सरकार द्वारा 75 % तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही 5 हॉर्स पावर का सोलर पंप स्थापित करने के लिए 50% तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
  • सोलर पंप योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 10000 गाँव को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत स्थापित किए गए सौर ऊर्जा पंप सेटों का लगभग 7 वर्ष तक का निशुल्क बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत किसान अपनी फसल की सिंचाई कभी भी 24 घंटे कर सकते हैं।
  • प्रदेश में बिजली का संकट बना रहता है। जिसके कारण UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का लाभ प्राप्त करने वाले किसान किसानों को बिजली संकट की समस्या नहीं होगी।
  • सोलर पंप योजना के परिणाम स्वरुप किसान अपनी खड़ी फसल की सिंचाई समय से कर पाएंगे।

सोलर पैनल पर सब्सिडी उत्तर प्रदेश 2021। सोलर पंप योजना के मुख्य उद्देश्य

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए चलाई जा रही है। सोलर पंप योजना के मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं –

  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के किसानों को समय पर अपनी फसल की सिंचाई करने के साधन की व्यवस्था करना है।
  • सोलर पंप का उपयोग करने से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का प्रयास किया गया है।
  • सौर ऊर्जा से यह पंप संचालित किए जाते हैं। जिसके कारण सिंचाई की लागत तेल और बिजली से काफी कम आती है। जिससे किसानों को और फायदा मिल सकता है।
  • समय पर अपनी फसल की सिंचाई कर किसान की उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी साथ ही उन की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

UP Solar Pump Yojana 2021 के अंतर्गत कौन-कौन से पंप के लिए सब्सिडी दी जाती है –

  • 1808 वाट 2 हॉर्सपावर सरफेस सोलर पंप
  • 3000 वाट 3 हॉर्स पावर समरसेबल सोलर पंप AC/DC
  • 4800 वाट 5 हॉर्स पावर समरसेबल सोलर पंप AC

सोलर पंप सब्सिडी इन उत्तर प्रदेश 2021। कौन से सोलर पंप पर आपको कितनी सब्सिडी मिल सकती है –

सोलर पंप योजना के अंतर्गत कृषि सोलर पंप 2 हॉर्स पावर तक की स्थापना के लिए पात्र किसानों को ₹43200 की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही DC सोलर पंप जिनकी 2 हॉर्सपावर से ज्यादा क्षमता है। उनके लिए पात्र किसानों को सरकार द्वारा ₹40500 की सब्सिडी दी जाती है। DC सोलर पंप के साथ ही ऐसी सोलर पंप जिनकी क्षमता 2 हॉर्स पावर तक है। उनके लिए ₹37800 तक की सब्सिडी प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। साथ ही AC सोलर पंप जिनकी क्षमता 2 हॉर्स पावर से अधिक है। उनके लिए किसानों को ₹32400 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

UP Solar Pump Yojana 2021 के लिए पात्रता मापदंड क्या निर्धारित किये गए हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सोलर पंप योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड की निर्धारित किए गए हैं। जिनका पालन करने वाले किसानों को UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का लाभ प्रदान किया जाएगा।

  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसान 2 हॉर्स पावर तक का सरफेस सोलर पंप तथा 3 हॉर्स पावर समरसेबल पंप प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही बड़े किसान 5 हॉर्स पावर तक का समरसेबल पंप के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत ऐसे किसानों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी, जिनके पास सिंचाई के साधनों की कमी है।
  • साथ ही यदि लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा कम आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। तो अन्य किसानों को भी लाभ प्रदान किया जा सकता है।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया ” पहले आओ पहले पाओ “ के आधार पर की जाएगी। इसलिए जो पहले आवेदन करेगा। उससे पहले लाभ प्रदान किया जाएगा।

UP Solar Pump Yojana 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

  • पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड राशन कार्ड आदि।
  • खाता खतौनी की नकल
  • बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन कर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो

UP Solar Pump Yojana 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको UP Solar Pump Yojana 2021 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आप नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए यदि आप UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2020 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021के लिए ऑफलाइन आवेदन ही करना पड़ेगा।
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के कार्यालय में जाना होगा। और UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आपको आवेदन फार्म लेना होगा। और आवेदन फॉर्म में पूंछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।

सोलर पंप योजना उत्तर प्रदेश 2021

  • पूरी तरह से कंप्लीट फॉर्म भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करना होगा। और इसके पश्चात फॉर्म लेकर संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • फॉर्म जमा करने के पश्चात आप के फॉर्म की पात्रता की जांच की जाएगी। और यदि आप UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2020 का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। तो आपको UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के अंतर्गत सोलर पंप के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • UP मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2021 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://upagripardarshi.gov.in/ पर देख सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर आप जाने के लिए यहां क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हैं।

Up Solar Pump FAQ

यूपी सोलर पंप योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए कृषि संबंधित सोलर पंप खरीदने के लिए सब्सिडी के तौर पर कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना के तहत Up Solar Pump ख़रीदने ले कितनी सब्सिडी राशि दी जाएगी?

आज के जो इच्छुक किसान सोलर पंप योजना के अंतर्गत अपनी कृषि के लिए सोलर पंप खरीदना चाहते हैं उनके लिए राज्य सरकार की तरफ से 75% की आर्थिक सहायता सब्सिडी अनुदान के रूप में दी जाएगी।

क्या Up Solar Pump योजना का लाभ राज्य के सभी किसानों को मिलेगा?

उत्तर प्रदेश सोलर पंप योजना का लाभ सिर्फ राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को भी दिया जाएगा।

Up Solar Pump Scheme में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में राज्य के पात्र किसान अपना ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित विभाग से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर के वहां जमा करना होगा।

क्या मैं Up Solar Pump Scheme में ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?

जी नही अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इसलिए आप किस योजना में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

UIDAI Aadhaar Services – How To Generate Virtual ID Number at uidai.gov.in

 The Unique Identification Authority of India (UIDAI) has introduced a valuable offering known as the 16-digit Virtual Identity (VID) Number for all residents. With this development, individuals will no longer be required to divulge their 12-digit Biometric Identification Number or Aadhaar Number in various situations. Instead, they can easily generate or retrieve their VID through the UIDAI Portal and utilize it for any necessary purposes. The Virtual ID will serve as a replacement for the Aadhaar Number in processes involving authentication and Know Your Customer (KYC) requirements. This innovative UIDAI Aadhaar Service is designed to enhance the privacy and security of the Aadhaar Database, providing individuals with added confidence in their personal information. The 16-digit Virtual ID serves as a protective barrier within the Aadhaar Database, addressing the privacy apprehensions of the populace. Individuals can employ this Aadhaar Service for activities such as acquiring a new S

ई-बुक क्या है? eBook कैसे लिखे और बनाये? Information About eBook In Hindi

  eBook क्या होता है? What is an eBook? दोस्तों जैसे की नाम से ही पता चलता है। कि ये एक बुक होती है। लेकिन ये कैसी बुक होती है। eBook का पूरा नाम  electric book होता है। आप इसे pdf भी कह सकते है। इस तरह की book एक इलेक्ट्रोनिक book होती है , जिसे केवल आप मोबाइल या कंप्यूटर पर ही पढ़ सकते है। ई-बुक की कोई print कॉपी नहीं होती है। लेकिन यदि आप चाहे तो ऐसे प्रिंट भी कर सकते है।  जिस तरह बुक का कोई न कोई लेखक और owner होता है। उसी तरह ई-बुक का भी कोई लेखक और कोई न कोई owner होता है। ईबुक बिलकुल बुक की तरह ही होती है। यहां पर मैं आपको बता दूं कुछ लोग पीडीऍफ़ और ई-बुक में भ्रमित रहते है। वो समझते है कि ई-बुक और पीडीऍफ़ अलग अलग होती है। लेकिन ये सच नहीं है। पीडीऍफ़ और ई-बुक दोनों एक ही चीज़ होती है  computer और मोबाइल का use दिन पर दिन बढ़ रहा है। जिससे eBook की भी डिमांड बढ़ती जा रही है। इस्ससे आपको ये फायदा है कि आपको भरी भरकम किताब धोना नहीं पड़ता है। और न ही उनकी सुरक्षा ही करनी होती है। और आप जब चाहे जहा चाहे वहां पर eBook रीड कर सकते है। ई-बुक क्या है? eBook कैसे लिखे और बनाये? Information Abou

BPAS Portal Karnataka – Online Land and Building Plan Approval System (LBPAS)

 Online BPAS Portal Karnataka is now functional at onlinebpas.in/KA/Index.aspx. For the first time in India, Karnataka govt. has taken a new step towards Online Land and Building Plan Approval System (LBPAS). Karnataka govt. has achieved a new milestone by launching a hassle free land and building plan approval system i.e BPAS Karnataka. Now people will be able to get online building plan approval, online layout approval and online change of land use approval with LBPAS system. With the introduction of LBPAS, Urban Development Department of Karnataka has initiated a transparent procedure in the approval of land and building plan. Online BPAS Portal Karnataka will ensure faster and hassle free service to the citizens of the state. The auto plan BPAS Karnataka portal for LBPAS will reduce delay as there is no human intervention and will build confidence along with ensuring transparency. Karnataka Online Land & Building Plan Approval System (LBPAS) Features Here are the important feat