मिशन कर्मयोगी योजना क्या है? उद्देश्य, बजट, लाभ | Mission Karmayogi Yojana 2021 सिविल सेवाओं के प्रति युवाओं में बेहद उत्साह होता है। वह बड़े पैमाने पर सिविल सेवा भर्ती परीक्षाओं में शिरकत भी करते हैं। इसका एक मकसद यह भी है कि सिविल सेवा के जरिये सीधे जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को हल करने, उनके दुखों को दूर करने का अवसर मिलता है। लेकिन पिछले कुछ समय से देखा गया है कि सिविल अधिकारी और कर्मचारी जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली में सुधार और उन्हें प्रशिक्षण की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद मिशन कर्मयोगी योजना को सेंट्रल कैबिनेट ने हरी झंडी दी है। आज इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं पर जानकारी देंगे। आइए, शुरू करते हैं- मिशन कर्मयोगी योजना क्या है? What is Mission Karmayogi Scheme? बीती दो सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट ने मिशन कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी है। यह योजना सिविल सेवा के अधिकारियों की कार्यक्षमता बढाने और कार्यप्रणाली में सुधार
DIGITAL BHARAT KI CHAUPAL