मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 आवेदन पत्र, स्थिति, पात्रता, दस्तावेज़ | MP CM Kanya Vivah Yojana Apply Online, Eligibility, Documents
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों की बेटियों / विधवाओं / तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना (MP Mukhyamantri Kanya Vivah / Nikah Yojana) चलाई हुई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह प्रोत्साहन, सहायता योजना 2023 (Mukhyamantri Kanyadan Yojana MP) का उद्देश्य लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन या कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओं की शादी पर सरकार 55,000 रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस सरकारी योजना को साल 2006 में मुख्यमंत्री कन्यादान / निकाह योजना (CM Kanyadan / Nikah Yojana Madhya Pradesh) के नाम से शुरू किया गया था। लेकिन नवंबर 2015 में इसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एंव निकाह योजना कर दिया गया और सहायता राशि को भी बढ़ाकर 28000 रुपए से 51000 रुपए कर दिया गया था, जिसे अब फिर से बढ़ा कर 51,000 से 55,000 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (CM Nikah Yojana Madhya Pradesh) अथवा कन्यादान योजना 2023 एक सामाजिक कल्याण योजना है, इस योजन