केंद्र सरकार Soil Health Card प्रत्येक 3 साल में किसानों को प्रदान किया जाएगा। कार्ड किसानों को उनके खेतों की गुणवत्ता के अनुरूप प्रदान किया जाएगा जो कि 3 साल के लिए 1 बार प्रदान किया जाएगा। इस स्कीम के अनुसार सरकार का 3 साल के अंदर ही पूरे भारत में लगभग 14 करोड़ किसानों को यह कार्ड जारी (The objective is to issue this card to about 14 crore farmers in India.) करने का उद्देश्य है | इस मृदा हेल्थ कार्ड में खेतों के लिए पोषण/ उर्वरकों के बारे में बताया जाएगा | सॉइल हेल्थ कार्ड एक रिपोर्ट कार्ड है जिसमे मिट्टी के गुण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी |
किसानों को उनके खेतों के अनुसार फसल लगाने का सुझाव दिया जाएगा |
मृदा हेल्थ कार्ड पर उपस्थित जानकारी
- मिट्टी की सेहत
- खेत की उत्पादक क्षमता
- पोषक तत्व की मौजूदगी एवं पोषक तत्व की कमी
- पानी की मात्रा यानी नमी
- अन्य उपस्थित पोषक तत्व
- खेतों की गुणवत्ता सुधारने हेतु उचित दिशनिर्देश।
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 कैसे काम करता है ?
- सर्वप्रथम अधिकारी आपके खेत की मिट्टी के सेम्पल को इकठ्ठा करेंगे |
- इसके बाद मिट्टी को परीक्षण के लिए लेबोरेटरी में भेजा जायेगा |
- वहां विशेषज्ञ मिटटी की जाँच करते हैं और मिटटी के बारे में सभी जानकारियाँ प्राप्त करते हैं।
- इसके बाद वे विभिन्न मिट्टी के सैंपल की ताकत और कमजोरी की सूची बनायेंगे.
- यदि मिट्टी में कुछ कमी है तो उसके सुधार के लिए सुझाव देंगे और उसकी एक सूची बनायेंगे |
- उसके बाद इस रिपोर्ट को एक-एक करके किसान के नाम के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जाता है |
- जिससे की किसान अपने मिटटी का रिपोर्ट जल्द से जल्द देख सके और उनके मोबाइल पर भी इसकी जानकारी दी जाती है।
Soil Heath Card Scheme में आवेदन कैसे करे
देश के जो इच्छुक लाभार्थी मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- स्टेट का चयन करने के बाद आपको Continue के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा |
- इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा इसमें आपको नीचे New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको User Organisation Details, Language, User Details, User Login Account Details आदि सभी पूछी गयी जानकारी भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन करना होगा | आपको होम पेज पर लॉगिन फॉर्म को खोलना होगा |
सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम 2020 प्रिंट कैसे करे?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके समें होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पेज पर आपको Farmer Corner में Print Soil Health Card का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको अपने state का चयन करना होगा |
- चयन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा | इस फॉर्म में आपको district, villege, farmers name आदि जानकारी भरनी होगी |
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके पश्चात् आपके सामने मृदा स्वास्थ्य कार्ड खुल जायेगा और आप प्रिंट कर ले |
योजना का नाम | सॉइल हेल्थ कार्ड योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
कब शुरू की गयी | वर्ष 2015 |
उद्देश्य | देश के किसानो को लाभ पहुँचाना |
विभाग | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://soilhealth.dac.gov.in/ |
Comments
Post a Comment