भारत के नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली लघु बचत योजनाओं में से Kisan Vikas Patra (KVP) किसान विकास पत्र एक प्रकार का सरकारी बांड है। जो कि अन्य निवेश पत्रों की तरह ही होता है। आप इन प्रमाणपत्रों की कीमत अदा करके अपने पैसे गवर्नमेंट के पास जमा कर सकते हैं। आप जितना पैसा इन प्रमाण पत्रों में के द्वारा सरकार के पास जमा करते हैं। उस से 2 गुना पैसा एक निर्धारित अवधि के बाद गवर्नमेंट आपको वापस कर देती है। एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत उच्च ब्याज दर का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 2011 में सरकार ने इस योजना पर रोक लगा दी थी। 2014 में इसे फिर से पूर्ण रुप से लागू कर दिया गया है। यह योजना खासतौर पर देश के ग्रामीण और छोटे टाउन एरिया में रहने वाले लोगों के लिए लाभदायक है इस समय सरकार द्वारा किसान विकास पत्र 1000 , 5000 , 10000 और ₹50000 की कीमत के उपलब्ध हैं। आप अपने निवेश की क्षमता और सुविधा के अनुसार किसी भी कीमत का किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप कम से कम ₹1000 का निवेश कर सकते हैं। और जैसे ही आप इस अवधि को पूरा करते हैं। आप की धनराशि दोगुना हो जाती है। किसान विकास पत्र 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी खरीद सकते हैं। सरकार की इस योजना के आधार पर देश के विभिन्न बैंक और डाक घरों से किसान विकास पत्र खरीदे जा सकते हैं। 1 अप्रैल 2016 से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और किसान पत्र किसान विकास पत्र इलेक्ट्रॉनिक्स फार्म के रूप में भी खरीदे जा सकते हैं। इसके पहले आप सिर्फ छपे हुए प्रमाण पत्र के रूप में ही इसे खरीद सकते थे।
भारत सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए तीन प्रकार के Kisan Vikas Patra (KVP) तैयार किए गए हैं। जो कि इस प्रकार हैं
एकल किसान विकासपत्र / Single Holder Type Certificate (KVP) –
एकल किसान विकास पत्र किसी वयस्क व्यक्ति की ओर से अपने स्वयं के लिए खरीदा जा सकता है। अथवा वह व्यक्ति किसी अवयस्क व्यक्ति के लिए भी खरीद सकता है। मैच्योरिटी पर इसकी कीमत किसान विकास पत्र धारक को मिलती है। मैच्योरिटी के पहले यदि किसान विकास पत्र धारक की मृत्यु हो जाती है। तो कानूनी तौर पर उसके उत्तराधिकारी को इसका लाभ प्रदान किया जाता है।
ज्वाइंट-ए टाइप किसान विकासपत्र / Joint A Type Kisan Vikas Patra (KVP) –
जॉइंट टाईप किसान विकास पत्र किसी दो वयस्क व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रुप से खरीदा जा सकता है। मैच्योरिटी पर इसकी कीमत किसान विकास पत्र धारक दोनों व्यक्तियों को बराबर – बराबर प्रदान की जाती है। यदि किसी एक धारक की मृत्यु हो जाती है। तो उसके हिस्से की धनराशि को दूसरे जीवित धारक को ट्रांसफर कर दी जाती है।
ज्वाइंट-बी टाइप किसान विकासपत्र / Joint B Type Kisan Vikas Patra (KVP) –
ज्वाइंट-बी टाइप किसान विकास पत्र भी दो वयस्क व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रुप से खरीदा जा सकता है। लेकिन इस विकास पत्र का लाभ मैच्योरिटी के बाद मुख्य किसान विकास पत्र धारक को ही प्रदान किया जाता है। मुख्य किसान विकास पत्र धारक कौन होगा। यह किसान विकास पत्र खरीदते समय ही तय कर दिया जाता है। मुख्य किसान विकास पत्र धारक के ना रहने की स्थिति दूसरे धारक को पैसा मिल सकता है।
किसान विकास पत्र ₹1000 से लेकर ₹50000 तक के खरीदे जा सकते हैं। कोई भी लाभार्थी अपनी सुविधानुसार 1000 , 10000 , 5000 , ₹50000 तक के किसान विकास पत्र खरीद सकता है। किसान विकास पत्र के अंतर्गत एक निर्धारित समय के पश्चात आप मूलधन निकाल सकते हैं। किसान विकास पत्र खरीदने की डेट से लेकर 2.30 वर्षों तक आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं। 2.30 वर्षों के पश्चात आप अपना मूल धन का पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि मूल धन निकाल लेने के बाद आपके ब्याज दर में कमी जरूर आएगी।
KVP खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान प्रमाण पत्र जैसे – राशन कार्ड , वोटर ID कार्ड , पासपोर्ट , ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- पते का प्रमाण पत्र जैसे – बिजली बिल , टेलीफोन बिल , बैंक पासबुक , आधार कार्ड आदि।
- यदि आप ₹50000 से अधिक निवेश करने की सोच रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आप को अनिवार्य रूप से पैनकार्ड प्रदान करना होगा।
- किसान विकास पत्र की वर्तमान ब्याज दर 8.70% है।
- 100 महीने के पश्चात आपके किसान विकास पत्र में इन्वेस्ट की गई धनराशि दोगुनी हो जाएगी।
- आप अपना किसान विकास पत्र किसी अन्य व्यक्ति को भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
- किसान विकास पत्र आप 1000 , 5000 , 10000 और ₹50000 तक के खरीद सकते हैं।
- KVP, एक सरकार द्वारा चलाई गई योजना है। इसलिए इस योजना में इन्वेस्ट की गई धनराशि आपकी एकदम सुरक्षित रहती है। और रिटर्न की पूरी गारंटी आप को मिलती है।
- किसान विकास पत्र से आप अपना मूलधन निकाल सकते हैं।
- KVP को एक शहर से दूसरे शहर एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं।
- यदि आप किसान विकास पत्र में ₹50000 से अधिक का निवेश करने करना चाहते हैं। तो आपको सभी दस्तावेजों के साथ पैन कार्ड भी अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
- इसके साथ ही यदि आप 10 लाख से ऊपर का इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको अपने समस्त स्रोतों से आय का प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा।
Comments
Post a Comment