ऑनलाइन फ्री सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? सिबिल स्कोर चेक करने के तरीके Cibil Score Kya Hai? Online Cibil Score कैसे चेक करें? - Gram Chaupal

Breaking

DIGITAL BHARAT KI CHAUPAL

Friday, 20 November 2020

ऑनलाइन फ्री सिबिल स्कोर कैसे चेक करें? सिबिल स्कोर चेक करने के तरीके Cibil Score Kya Hai? Online Cibil Score कैसे चेक करें?

 सिविल स्कोर क्या है

सिबिल स्कोर फ्री में चेक करने से करने की जानकारी प्राप्त करने से पहले हमें यह जानना बेहद आवश्यक है कि आखिर सिविल स्कोर क्या होता है? और यह किस काम आता है। बात करें सिविल स्कोर की तो सिविल स्कोर 3 अंकों का एक ऐसा नंबर होता है। जो 300 से 900 के बीच का होता है। इस स्कोर से आपके क्रेडिट प्राप्त करने की योग्यता की जानकारी प्राप्त होती है। जितना अच्छा अथवा ज्यादा आपका सिविल स्कोर होगा, आपको उतना ही आसानी से और ज्यादा लोन मिल सकता है।


यदि आपका सिविल स्कोर काफी कम हुआ तो कई बैंकें या प्राइवेट फाइनेंस करने वाली संस्थाएं आपको लोन देने से मना कर सकती हैं। यदि कोई प्राइवेट फाइनेंस कंपनी आपको लोन देगी। तो वह भी आपसे मोटा ब्याज वसूल कर के ही देगी। क्योंकि सिविल स्कोर से बैंक को यह जानकारी मिलती है। कि आप को दिए जाने वाले लोन पर उन्हें कितना रिस्क है। जिस लोन पर जितना ज्यादा रिस्क होगा। उस पर इतना ज्यादा बैंक ब्याज वसूलते हैं।
इसकी दूसरी तरफ यदि आपका सिविल स्कोर काफी ज्यादा होगा। तो ऐसी परिस्थिति में आप पर लोन देने वाली बैंक को काफी कम रिस्क है। जिसके कारण आपको दिया गया लोन डूबने की कम संभावना रहती है। और आपको आसानी से कम ब्याज पर लोन मिल जाता है। सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आप के पहले लिए गए लोन की हिस्ट्री के आधार पर निर्धारित किया जाता है। आपके द्वारा पिछले लिए गए लोन पर आपके द्वारा किए गए भुगतान की क्षमता को ध्यान में रखकर आपका 300 से 900 के बीच में सिविल स्कोर निर्धारित किया जाता है।

अपना सिविल स्कोर अच्छा कैसे करें?

यह तो आप समझ चुके हैं कि जितना अच्छा सिविल स्कोर होगा। आपको उतनी आसानी से और आपको कम ब्याज पर लोन मिल सकता है। लेकिन अपना सिबिल स्कोर कैसे अच्छा कर सकते हैं? यह नीचे बताई गई कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपना सिविल स्कोर आसानी से अच्छा कर सकते हैं –

  • सिविल स्कोर अच्छा रखने के लिए आपको अपनी मासिक किस्तों/ एमआई का समय पर भुगतान करना चाहिए।
  • अपने क्रेडिट कार्ड को सावधानीपूर्वक और समय पर भुगतान करते रहने से आपके सिविल स्कोर में सुधार होगा। इससे आपके लोन की लिमिट बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
  • लोन की ज्यादा लंबी अवधि सावधानीपूर्वक चुनें, जब भी संभव हो, आंशिक प्री-पेमेंट करने की कोशिश करें।

बार-बार सिबिल स्कोर चेक करने पर आपके सिविल स्कोर पर कोई प्रभाव पड़ता है?

सिविल स्कोर बार-बार चेक करने से आपके क्रेडिट कार्ड अथवा सिविल स्कोर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आप कई बैंक अथवा फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से सिविल चेक करा सकते हैं। और जहां से आपको अच्छे और कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध हो वहां से लोन ले सकते हैं।



सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आवश्यक जानकारी –
अपना ऑनलाइन सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों अथवा जानकारी की जरूरत पड़ती है। जिसके द्वारा ही आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। यह जानकारी कुछ इस तरह है-

पैन कार्ड नंबर
मोबाइल नंबर
जन्मतिथि
ईमेल आईडी
और पोस्टल पिन कोड नंबर
ऑनलाइन फ्री में सिविल स्कोर चेक करने के लिए कई तरीके उपलब्ध है। लेकिन हम आपको यहां पर दो ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनमें से एक फ्री और एक Paid है। पहला तरीका आप सिविल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। और दूसरा तरीका आप बजाज फिनसर्व की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने सिविल स्कोर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सिविल कैसे चेक करें?

यदि आपको सिविल की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेगें। आप नीचे बताया जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर https://www.cibil.com/ विजिट करना होगा। आप यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको नीचे दिखाई गई इमेज की तरह एक पेज ओपन होगा। यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरना होगा। इसके साथ ही आपको कंपनी द्वारा प्रदान किए जा रहे किसी एक पैकेज को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी पर्सनल जानकारी जैसे आपका नाम, पूरा पता, पिन कोड नंबर आदि दर्ज करना होगा। जिसके पश्चात आपकी सिविल स्कोर की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर आपके मेल आईडी पर भेज दी जाएगी
  • सिविल की ऑफिशियल वेबसाइट से सिविल स्कोर प्राप्त करने के लिए 3 प्लान उपलब्ध है। पहला बेसिक प्लान, दूसरा स्टैंडर्ड प्लान और तीसरा प्रीमियम प्लान आप इनमें से कोई भी एक प्लान खरीद सकते हैं। और आप सिविल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर जाकर सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
यदि आप मार्केट में काम करने वाले प्राइवेट फाइनेंस कंपनी बजाज फिनसर्व की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं। तो आप नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके बजाज फिनसर्व की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने सिबिल स्कोर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

सिबिल स्कोर चेक करने के चरण
सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित 3 चरणों को पूरा करना होगा-

चरण 1 – अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज़ करें
चरण 2 – अपनी पहचान सत्यापित करें – आपके मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर भेजे गए OTP को कन्फर्म करें
और चरण 3 – अपनी CIBIL  रिपोर्ट देखें
बजाज फिनसर्व से सिविल स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बजाज फाइनेंस की ऑफिशल वेबसाइट https://www.bajajfinserv.in/hindi/check-free-cibil-score पर जाना होगा। आप चाहे तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार की तरह एक पेज ओपन इस पेज पर आपको अपना कुछ विवरण भरना होगा।
जैसे आपका नाम मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि, मासिक सैलरी, आप का पिन कोड नंबर ईमेल आईडी और आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं। अथवा आप कहीं नौकरी करते हैं। इसकी क्या सब जानकारी भरना होगा।

  • इसके पश्चात नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा।
  • जिसे आपको अगले पेज पर दिखाई दे रहे हैं। बॉक्स में भरकर वैलिडेट करना होगा। इसके पश्चात आपका सिविल स्कोर आपकी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। साथ ही आपके सिविल की जानकारी आपके मेल आईडी पर भी भेज दी जाएगी।

सिविल स्कोर से संबंधित खुद से सामान्य क्वेश्चन आंसर

सिबिल स्कोर के बारे में अक्सर कुछ ऐसे सवाल आपके मन में आते हैं। जिनका जवाब जानना बेहद आवश्यक है। कुछ ऐसे सवाल सवालों के जवाब नीचे दिए जा रहे हैं। जो आपको कहीं ना कहीं मदद करेंगे –

पर्सनल लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

कोई भी लोन लेने से पहले आपका सिविल स्कोर चेक किया जाता है। इसी तरह जब आप किसी भी बैंक अथवा प्राइवेट संस्था से लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं। तो आपका सिविल स्कोर चेक किया जाता है। पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिविल स्कोर कम से कम 750 होना चाहिए। हालांकि इससे कम स्कोर होने पर भी आपको लोन मिल सकता है। लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको लोन मिलने की संभावनाएं कम होती हैं। साथ ही आपको ज्यादा ब्याज चुकाना होता है।

क्या बिना पैन कार्ड के सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं?

हां आप बिना पैन कार्ड के भी अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। अथवा किसी फाइनेंस कंपनी या बैंक से भी चेक करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment