अगर आपका अभी-अभी विवाह हुआ है और आप अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अब आप को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भारत में विवाह प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य है। भारत सरकार ने यह जरूरी इसलिए किया है क्योंकि भारत में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी छोटी उम्र में ही शादी कर दी जाती है। विवाह प्रमाण पत्र होने से महिला की आयु का पता चलेगा और गैर कानूनी तौर पर उनका विवाह नहीं करवाया जा सकेगा।
अगर आपका विवाह हुआ है तो आपको विवाह प्रमाण पत्र बनवाना होगा। यह दस्तावेज पति पत्नी के संबंध को दर्शाता है और उसके ना होने पर आप को दंड भी मिल सकता है। विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन देने के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के लोग इस प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन दे सकते हैं।
MP Online Marriage Registration: शादी पंजीकरण के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के बगैर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वर एवं वधू का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- शादी के समय ली गई फोटो
- शादी का आमंत्रण पत्र
- वर और वधू द्वारा बनाया गया एफिडेविट
- निवास प्रमाण पत्र
- बारात घर की रसीद
- दो गवाह, उनका पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र
- जन्म और आयु प्रमाण पत्र
अगर विवाह विदेश में हुआ हो तो वहां के अधिकारी द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी ज़रूरी है। सभी दस्तावेजों का सरकार द्वारा प्रमाणित होना अनिवार्य है।
ऑफलाइन आवेदन
अगर आप किसी कारण विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं भर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन भी आवेदन दे सकते हैं।
- इसके लिए आपको नगर पालिका के दफ्तर जाकर वहां से फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरकर पासपोर्ट साइज फोटो लगा दे।
- इसी के साथ-साथ आपको अपने दो गवाहों की भी सारी जानकारी भरनी होगी और उनके हस्ताक्षर भी लेने होंगे।
- इसके बाद आपको सभी दस्तावेज और अपने दो गवाहों के साथ नगर पालिका के दफ्तर जाना होगा।
- आपको अपना फॉर्म पुष्टि के लिए देना है।
- अधिकारियों द्वारा फॉर्म की पुष्टि के बाद आपको कुछ समय बाद फिर से दफ्तर आकर अपना सर्टिफिकेट ले जाना है।
MP Marriage Online Registration | मध्यप्रदेश विवाह पंजीकरण 2021 आवेदन @mpenagarpalika- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpenagarpalika.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आप होम पेज पर पहुंचेंगे जहां आपको सिटीजन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना है।
- यहां आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आगे आपके सामने और कई विकल्प आएंगे जिसमें से आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन का विकल्प दोबारा चुनना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको ‘क्लिक हियर टू एप्लाई’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपने क्षेत्र के नगर पालिका का नाम लिखना है और आगे बढ़ना है।
MP Marriage Registration के लिए पात्रता
- विवाह के रजिस्ट्रेशन के लिए भर की आयु 21 वर्ष से अधिक और वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन के लिए वर और वधू का मानसिक और शाीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
- जिस क्षेत्र में आप आवेदन कर रहे हैं उस क्षेत्र में वर या वधू 6 महीने से अधिक समय तक निवास कर चुके हो तभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- वर वधु शादी के 1 महीने बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे सकते हैं।
- आपके पास सभी जरूरी कागजात एवं दो गवाह मौजूद होने चाहिए
FAQ

मध्य प्रदेश सरकार के मैरिज रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार की ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट mpenagarpalika है |
मध्य प्रदेश सरकार की ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट mpenagarpalika है |
मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
दिवाकर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बरका 21 वर्ष और वधू का 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
दिवाकर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बरका 21 वर्ष और वधू का 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
आवेदन के कितने समय के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा?
आवेदन करने के 6 महीने के अंतराल में आपको सर्टिफिकेट मिलेगा।
आवेदन करने के 6 महीने के अंतराल में आपको सर्टिफिकेट मिलेगा।
Comments
Post a Comment