Diupmsme Portal, Uttar Pradesh:
हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यहां सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों के विकास और सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की हैं, ताकि सभी नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए "Diupmsme Portal Registration" को शुरू किया है, जो उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के रूप में व्यवस्थित किया जा रहा है। इसे उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से, राज्य के नागरिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें घर बैठे आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की इच्छा रखने वाले नागरिकों को इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इस आलेख के माध्यम से हम आपको "Diupmsme UP E Sewa Portal" के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, उपलब्ध सेवाएं, और आवेदन प्रक्रिया आदि।
Diupmsme Portal
Diupmsme, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया है, उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है। यहां, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। यहां पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस पोर्टल पर, राज्य के नागरिक आवेदन करके विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। यहां, लोग घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन, इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Official Website | https://diupmsme.upsdc.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का उद्देश्य
Diupmsme UP E Sewa Portal पर उपलब्ध योजनाएं
उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन यूपी ई सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन करने की सुविधा दी गई है:
- हस्तशिल्पियों के कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- अनु० जाति/जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- एक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उत्तर प्रदेश
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश
- स्टाम्प ड्यूटी एक्सेम्प्शन
- औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं का उच्चीकरण
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेना
- उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना
- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
- विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार
- लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना
- ओडीओपी विपणन विकास सहायता (एम.डी.ए.) योजना
- जिला उद्योग बन्धु एवं जिला स्तर पर सिंगल विण्डों का कार्यान्वयन (जिला योजना)
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत ब्याज उपादान
- हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना
- शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना
- सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना
इन योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए नागरिकों को यूपी ई सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
Diupmsme पोर्टल के लाभ
- होम पेज पर आपको ‘लॉगिन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने पर कई विकल्पों का चयन मिलेगा।
- आपको ‘आवेदक लॉगिन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा
- इस पेज पर आपको ‘नया उपयोगकर्ता पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने पंजीकरण फॉर्म दिखाई जाएगा।
आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:
- योजना का नाम
- आवेदक का नाम
- जन्म तिथि
- पिता का नाम
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- राज्य
- जिला इत्यादि।
उसके बाद आपको Captcha कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको ‘सबमिट’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार, आप सफलतापूर्वक ई सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
Diupmsme UP E Sewa Portal पर लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको UP E Sewa पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर आपको वेबसाइट diupmsme portal registration का होम पेज दिखाई देगा। होम पेज पर आपको ‘Login’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके नीचे ‘Applicant Login’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
- अब आपको लॉगिन पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। आपका नाम, पासवर्ड, और कैप्चा कोड जैसी जानकारी को भरना होगा।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपको ‘Login’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप ई सेवा पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
- इस तरह से आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन करके विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Comments
Post a Comment