बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए अब ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे करें आवेदन Apply Online for Bihar Ration card
नमस्कार दोस्तों! मैं आप सभी का स्वागत करता हूं और इस आर्टिकल में मैं बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक लेख लिखना चाहता हूं। इसमें मैं आपको राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताऊंगा। यदि आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए ब्लॉक में चक्कर काटने और कर्मचारियों से परेशानी है, तो इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए। Bihar Ration Card Online Apply 2024 के बारे में हम आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
बिहार सरकार ने Bihar Ration Card Online Apply 2024 के तहत बिहार में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है। अब बिहार के सभी नागरिक अपने राशन कार्ड के लिए घर बैठे-बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।
Bihar Ration Card Kya Hai?
Bihar Ration Card Online Apply
Key Highlights Of Bihar Ration Card
📋 Name of Service | बिहार राशन कार्ड |
💰 आवेदन करना का शुल्क | 0/- |
🌍 State | Bihar |
📇 Type of Card | Ration Card |
🤝 Beneficiary | Bihar Citizens |
👤 आवेदन कौन कर सकता है | बिहार के नागरिक |
🌐 Apply Mode | Online & Offline Apply Mode |
👥 Authority | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
बिहार राशन कार्ड के लाभ क्या है
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
अगर आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार की तरफ से कुछ पत्रताएं निर्धारित की गई है। अगर राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र है तो आवेदन कर सकते हैं। राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए पत्रताएं जो निम्न प्रकार है-
- राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए बिहार का निवासी होना चाहिए।
- आपकी वार्षिक आय ₹100000 से कम होनी चाहिए।
- इसी के साथ आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- नया राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए आपके पास फोरव्हीलर ट्रैक्टर नहीं होना चाहिए।
- राशन मैं आवेदन कमजोर वर्ग कि लोग कर सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जब आप इन दस्तावेजों की पूर्ति कर लेंगे, तो आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं। अर्थात, आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं-
- आवेदक का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आवेदक के घर के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार राशन कार्ड में कितना राशन मिलेगा
परिवारों / लाभुकों की श्रेणी | गेहूँ | चावल | कुल |
---|---|---|---|
अन्त्योदय श्रेणी (AAY)/ प्रति परिवार | 14Kg. 🌾 | 21 Kg. 🍚 | 35 Kg. 🌾🍚 |
पूर्विकताप्राप्त श्रेणी (PHH) / प्रति लाभार्थी | 2Kg 🌾 | 3Kg. 🍚 | 5 Kg. 🌾🍚 |
दर प्रति Kg. 💵 | रू02/- | रू03/- | ;; |
Bihar Ration Card Apply Online 2024 ऑनलाइन आवेदन
- इसके लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसका लिंक नीचे दिया गया है।
- वहां जाने के बाद आपको RC Online के सेक्शन में Apply for Online RC का विकल्प मिलेगा।
- जिसे आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- आपको लॉगिन का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको JanParichay के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
- अगर आपका JanParichay पर अकाउंट नहीं है, तो आप New user? Sign up for MeriPehchaan पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, तो आपको इसका लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- इसके बाद आपको उसमें लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- वहां से आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment